BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : शहर का सेंट्रल मॉल और कपड़ों का शोरूम, मोके पर मची अफरा तफरी,  सुचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, जानिए क्या हे पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह कपड़ों के एक शोरूम में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहले यहां मौजूद सुरक्षा गार्ड्स ने आग बुझाने के प्रयास किए। साथ ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू कर लिया। आग से किसी तरह की जनहानि नही हुई है।

फायर ब्रिगेड के प्रभारी शिवकुमार दुबे ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के लगभग सेंट्रल मॉल में आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। यहां तल मंजिल पर बने एक कपड़े के शोरूम में आग की लपटें निकल रही थी। जिसे फायर टीम ने बुझा दिया।

मॉल के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद धुएं से यहां फायर अलार्म बजने लगे थे। जिसमें सिक्योरिटी अलर्ट हुआ था। शुरुआत में मॉल में मौजूद उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन कपड़ों के चलते आग अंदर ही अंदर फैल रही थी। जिसके कारण फायर कंट्रोल को भी सूचना देनी पड़ी। आग पूरी तरह से कंट्रोल में है।

मॉल में फैला धुआं, सफाई कर्मी और स्टाफ के लोग थे मौजूद
यहां आग के बाद मॉल में चारों तरफ धुआं फैल गया। इस दौरान सेंट्रल मॉल में शोरूम और मल्टीप्लेक्स के कर्मचारियों के साथ सफाई कर्मी अंदर मौजूद थे। आग का अलार्म बजने के बाद वह बाहर की तरफ भागे। फायर कर्मियों के मुताबिक आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE