BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 4:00 pm
NEWS : महावीर इंटरनेशनल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुखद जीवन शैली मिशन का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल चित्तौडगढ़ के तत्वाधान में एवं महावीर इंटरनेशनल चेरेटीबल ट्रस्ट के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने सामाजिक सरोकार के विभिन्न सेवा आयामों में एक और नवीन आयाम सुखद जीवन शैली मिशन का विधिवत शुभारंभ ओछडी महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में किया। 
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अनिस जैन अतिरिक्त प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग प्राणायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और नियमित रूप से अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा तभी हम तन और मन से स्वस्थ बन पायेंगे। उन्होंने बताया कि आज के वातावरण में अत्याधिक शारीरिक और मानसिक तनाव रहता है, जिससे मुक्ति पाने में योग और प्राणायाम बहुत महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। संस्था के चेयरमैन अभय संजेती ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया एवं संस्था द्वारा प्रारंभ किए सुखद जीवन मिशन की अवधारणा के बारे में बताया।

कार्यक्रम प्रभारी वीर जे एल टेलर ने बताया कि कार्यक्रम में आन्दमय योग संस्थान के प्राणायाम के विषेषज्ञ शरद निगम ने प्रतिभागियों को आसान तरीके से योग प्राणायाम की विभिन्न विधाओं को समझाया। हास्य योग की विभिन्न तरीकों से हास्य के साथ योग कैसे करें। एक्यूप्रेशर फिजियोथेरेपी चिकित्सा में मेडम दर्शना मेहता और राजेन्द्र  बाबेल एवं फिजियो थेरेपी के लिए सोनू प्रजापत ने सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में जॉन चेयरमैन वीर चांदमल बोकडीया, जॉन सचिव वीर प्रवीण जैन, वीरा देशना की चेयरपर्सन सुनीता सिसोदिया, सचिव वीर सी पी जैन, सहित कई पुरुष एवं महिलाओं ने इन योग क्रियाओं का लाभ लिया। 

मिशन प्रभारी वीर जे एल टेलर एवं वीर राजेंद्र संचेती ने बताया कि अब हर रविवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय में योग, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर एवं फिजियोथेरेपी की निशुल्क सेवाएं दी जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से इस व्यवस्था का लाभ उठाकर तन मन को स्वस्थ रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अंकुरित अन्न एवं स्वास्थ्यवर्धक जूस का सेवन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE