नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नीमच के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के पावन उपलक्ष्य में आज 21 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक गांधी वाटिका सुप्रभात योग मित्र मंडल योग मैदान पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। योग दिवस के योग प्रभारी योग प्रशिक्षक शिव माहेश्वरी ने बताया कि योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षक मीना मित्तल राबडिया वाला द्वारा योग के विभिन्न आसन का प्रशिक्षण प्रदान कर स्वस्थ शरीर के लिए विभिन्न रोगों से बचाव के आसन बताए गए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला सहकारी ग्रामीण बैंक मंदसौर के अध्यक्ष मदनलाल राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और मार्गदर्शन प्रदान किया।
राठौर ने कहा कि योग को बाबा रामदेव ने एक नई पहचान दी और सन 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर योग के बारे में जब बताया तो विश्व के 192 देशों में आज 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया और अनेकों अनेक लोग आज इसी माध्यम से शरीर मन और जीवन को स्वस्थ कर रहे हैं। इस अवसर पर योग जिला प्रभारी मीना जायसवाल, दिलीप चौधरी ने योग के गुर सिखाए व कैसे स्वस्थ रहें ऐसे स्मरण सुनाएं तत्पश्चात सूर्य नमस्कार मदन लाल राठौर द्वारा करवाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई से जुड़े संगठन के पदाधिकारी विधायक दिलीप सिंह परिहार, महेंद्र दिलीप छाजेड़, प्रवीण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रमेश जायसवाल टेंट वाले, सत्यनारायण अग्रवाल, शहर के प्रतिष्ठित वेद राज राजकुमार मालानी, पार्षद कमल शर्मा, विनीत सेठिया, मुकेश सिसोदिया, जीतू तलरेजा, हेमलता धाकड़, विकास गोयल, साधना जैन, अजय पाटीदार, रमेश लखेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छोटे-छोटे बच्चे और अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। अतः में आभार अनिल सिंहल ने किया।