शाजापुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। और महाकाल लोक में भारी भ्रष्टाचार किया गया और चुनाव से सतपुड़ा भवन में लगी आग कई सवाल खड़े करती है। मध्यप्रदेश में बाहर के निवेशक निवेश करने से घबराते हैं यहां पर भारी भ्रष्टाचार है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही गैस सिलेंडर ₹500 में दिए जाएगा, किसानों की कर्ज माफी दोबारा शुरू की जाएगी, कमलनाथ ने कहा कि मैं हिंदू हूं लेकिन बेवकूफ नहीं हूं, टिकट वितरण को लेकर कमलनाथ के साथ किया कि सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा और स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता मिलेगी मुझे कोई पटा नहीं सकता मुझे पुरे प्रदेश की खबर है। कमलनाथ ने शुजालपुर विधानसभा के अकोदिया में मंडल सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मंडी प्रांगण में आम सभा को संबोधित किया, कमलनाथ के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी इस दौरान काफी अव्यवस्था और धक्का मुक्की देखने को मिली, पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय विधानसभा में टिकट के दावेदार प्रत्याशियों के बीच पोस्टर होर्डिंग लगाने को लेकर शक्ति प्रदर्शन भी दिखा।