BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 11:28 am
KHABAR : 27 जून को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री, सड़क मार्ग से पहुंचेंगे लाल परेड, मोदी के रोड शो को पीएमओ की मंजूरी नहीं, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जायगी, बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होंगे पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल | वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे पीएम मोदी के रोड शो की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। पीएमओ से आए नए कार्यक्रम में रानी कमलापति (आरकेएमपी) रेलवे स्टेशन से पीएम सड़क मार्ग से होते हुए लाल परेड ग्राउंड जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन पीएमओ से इस मार्ग पर रोड-शो को मंजूरी नहीं मिली है।

वे स्टेशन से 10 मिनट में ही लाल परेड ग्राउंड पहुंच जाएंगे। यह रास्ता 5 किमी लंबा है। प्रदेश भाजपा इसी मार्ग में कुछ दूरी का रोड-शो कराने की कोशिश कर रही थी। पहले जो प्राेग्राम जारी हुआ था, उसमें पीएम एयरपोर्ट से सीधे बीयू पहुंचने वाले थे।

फिर वहां से सड़क मार्ग से आर केएमपी स्टेशन आते। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर वापस बीयू लौटते और बीयू से ही हेलीकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड जाने वाले थे। अब वे लाल परेड मैदान सड़क मार्ग से जाएंगे। यहां बूथ विस्तारक अभियान का बड़ा कार्यक्रम है। पीएम फिर लाल परेड ग्राउंड से ही हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।

पीएम करीब दो घंटे साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक आदिवासियों के बीच रहेंगे। वे शहडोल के पकरिया गांव में कोल, गोंड और बैगा जाति के मुखियाओं के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है।

पीएम मोदी अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह में भी भोपाल आए थे। तब भी कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर से सड़क मार्ग से होते हुए उन्हें आरकेएमपी स्टेशन आना था। इसमें रोड शो भी प्रस्तावित था, लेकिन यह कार्यक्रम ऐन वक्त पर बदल दिया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE