BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 11:52 am
NEWS : भूमि विकास बैंक में भाजपा का बोर्ड बनना तय, विधायक आक्या ने एक बार फिर फहराया परचम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । भूमि विकास बैंक में नए बोर्ड गठन में अधिकांश भाजपा समर्थित प्रतिनिधियो के निर्वाचन के पश्चात एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।

चित्तौडगढ़ ब्लाॅक के 12 वार्डो में से एक वार्ड पर तथा भदेसर ब्लाॅक के 11 वार्डो में से 8 वार्डो में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियो के पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सभी की निगाह चित्तौडगढ़ ब्लाॅक के शेष 11 वार्डो तथा भदेसर ब्लाॅक के शेष 3 वार्डो के परिणामो पर थी। गुरूवार को भूमि विकास बैंक परिसर में चुनाव परीणाम जानने के लिये भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ ही आमजन में भी भारी उत्सुकता थी। जारी परिणामो में चित्तौड़गढ़ ब्लाॅक के वार्ड 1 नगर परिषद क्षैत्र से भाजपा समर्थित शैलेन्द्र झंवर, वार्ड 2 आंवलहेड़ा से भाजपा समर्थित सुखलाल कुमावत, वार्ड 4 बस्सी से भाजपा समर्थित सोहनलाल, वार्ड 5 विजयपुर से भाजपा समर्थित गोपाल, वार्ड 7 गिलुण्ड से भाजपा समर्थित श्रवण कुमार शर्मा, वार्ड 8 माताजी की पाण्डोली से भाजपा समर्थित विरेन्द्र पाल सिंह, वार्ड 9 तुम्बड़िया से भाजपा समर्थित शंकरलाल, वार्ड 10 सावा से भाजपा समर्थित प्रहलाद गुर्जर, वार्ड 11 घोसुण्डा से भाजपा समर्थित नारायणलाल तथा वार्ड 12 जालमपुरा से भाजपा समर्थित मोहनसिंह जाट तथा एकमात्र वार्ड नम्बर 3 सादी से कांग्रेस समर्थित गजराज कंवर निर्वाचित घोषित किये गये।

इसी क्रम में भदेसर ब्लाॅक के 11 वार्डो में से 8 वार्डो में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियो के पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात शेष 3 वार्डो में से वार्ड 88 पोटलाकलां में भाजपा समर्थित निर्भयलाल सुखवाल, वार्ड 89 भदेसर में भाजपा समर्थित भैरूलाल तथा एकमात्र वार्ड 85 कन्नौज में कांग्रेस समर्थित लक्ष्मीलाल निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणामों में अधिकांश भाजपा समर्थित प्रतिनिधियो केे निर्वाचित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दोड़ गई। कार्यकर्ताओ ने विधायक कार्यालय पर पहुंचकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को फुल मालाओ से लाद दिया तथा उन्हे कंधो पर उठा लिया। समूचा परिसर भगवामय हो गया तथा चप्पा चप्पा भाजपा के नारो से गुंजने लगा।

इस अवसर पर बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, रामेश्वर धाकड़, शिवराजसिंह बैजनाथिया, अनिल सुखवाल, नरेश जाट, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, भोलाराम प्रजापत, रवि विराणी, दुर्गा सिंह नारेला, गोपाल जाजू, भैरूलाल गाडरी, किशन जाट, महिपाल सिंह डगलाखेडा, राजेन्द्रसिंह सतपूड़ा, गणेश साहू, अशोक रायका, अजय चैधरी, हिरालाल रायका, सोनू अशरफी, कालुसिंह केलजर, आदित्यवीर सिंह, किरणसिंह विजयपुर, गोपालसिंह, श्यामलाल शर्मा विजयपुर, शिव शंकर मेनारिया, मुकेश जाखड़ सहनवा, शैतानसिंह अमराणा, रामनरेश गाडरी, कन्हैया लाल तुसावडा, जगदीश मेनारिया, कालु सेन नारेला, सी.पी. न्याति, जमनालाल गाडरी सहित बढ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE