BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 12:39 pm
BIG NEWS : जिले के गांव अरनिया चंद्रावत में बंजारा समाज के 22 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी भाजपा, बोले- भाजपा किसान और जनविरोधी है इसलिए थाम रहे कांग्रेस का हाथ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा । विधानसभा चुनाव अभी पांच महीने बचे है। चुनाव से पहले भाजपा की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। भाजपा और सरकार की रीति नीतियों से खफा होकर भाजपा कार्यकर्ता अब कमल का साथ छोड़ कांग्रेस और कमलनाथ के प्रति भरोसा जताते हुए कांग्रेस का हाथ थाम रहे है।  तहसील क्षेत्र के गांव अरनिया चंद्रावत में 22 भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा को अलविदा कर कांग्रेस का हाथ थामा। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 

तहसील क्षेत्र के गांव अरनिया चंद्रावत में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां पर 22 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई और कुकडेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर के नेतृत्व में ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ता बन्शीलाल बंजारा मन्नालाल बंजारा नाथूलाल, सहालाल, नाथूलाल सूरावत, जगदीश मोहन, राजेश, लक्ष्मण, तूफान,वकील, प्रकाश, अर्जुन, राहुल कनीराम बंजारा ने कहा की भाजपा विचारधारा से बरसो से जुड़े हुए है। लेकिन भाजपा अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। भाजपा और प्रदेश और देश की मोदी और शिवराज सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता नही की और उनका शोषण करने के अलावा कुछ नही किया है। भाजपा किसान और जनविरोधी है। इसलिए भाजपा छोड़ रहे है। कांग्रेस की रीति नीतियों और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सोच किसानों गरीबों और सभी के प्रति सम्मान वाली है। उनकी योजना जनहितैषी और आमजन के हितार्थ में है और मनासा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संघई है व्यक्ति के दुख दर्द में शामिल होकर उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई निःस्वार्थ भावना से लड़ रहे है। उन्होंने बिना राजनीति स्वार्थ के संकट के समय हमारी मदद की है। उनकी इसी सोच के कारण हम कांग्रेस परिवार की सदस्यता ले रहे है और विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेते है। भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने पर महामंत्री संघई, ब्लाक अध्यक्ष राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। 

संघई ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओ से कहा कि आपने जो कांग्रेस और कमलनाथ के प्रति भरोसा जताते हुए कांग्रेस परिवार से जुड़े है। आपके मान सम्मान में कोई कमी नही आने देगे और कमलनाथ की सरकार बनने पर आपकी भावनाओं के अनुरूप सरकार काम करेगी। आप अपने आपको अकेला नहीं समझे कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और आपके हर दुख दर्द में कांग्रेस आपके साथ है। 

बता दे कि गांव अरनिया चंद्रावत में जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल को अलविदा कहा वे बंजारा समाज से आते है। वहीं मनासा विधानसभा बंजारा समाज बाहुल्य है और 80 प्रतिशत बंजारा समाजजन भाजपा विचारधारा में आस्था रखते है। भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस की सदस्यता लेने से भाजपा को विधानसभा क्षेत्र में इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE