BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 10:52 am
NEWS : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 24 जून को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर, लाभार्थी सम्मेलन के होंगे मुख्य अतिथि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्र की मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ और विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों का सम्मेलन 24 जून को आयोजित होंगे। लाभार्थी सम्मेलन शनिवार 24 जून को चित्तौड़गढ़ में प्रातः 10 बजे पंचायत समिति वाटिका और निंबाहेड़ा के बाड़ी ग्राम में दोपहर 12.30 बजे आयोजित किया जायेगा। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी लाभार्थी सम्मेलनो के मुख्य अतिथि होंगे। 

भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक मिट्ठूलाल जाट ने चित्तौड़गढ़ और निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन की तैयारियो के लिए लाभार्थी कार्यक्रम संयोजकों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए गुरुवार को लाभार्थी सम्मेलन स्थल पंचायत समिति वाटिका में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र लाभार्थी सम्मेलन संयोजक रणजीत सिंह भाटी, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, घोसुंडा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बस्सी मंडल महामंत्री रामेश्वर लाल धाकड़, राधेश्याम कुमावत, पार्षद अविनाश शर्मा, शुभम सुखवाल संत एवं श्रद्धा प्रकोष्ठ जिला सयोजक, नवीन सुखवाल, दिनेश धाकड, रामगोपाल ओझा, सोनु व्यास, जगदीश भाण्ड, कालुलाल व्यास के साथ सम्मेलन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

लाभार्थी सम्मेलन के चित्तौड़गढ़ विधानसभा संयोजक रणजीतसिंह भाटी के अनुसार केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संपर्क कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE