BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 11:57 am
KHABAR : भारतीय जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई, डॉ श्यामा प्रसाद के विचारो को किया याद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। नगर के झिण वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पंडित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। मंडल के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया देश हित में अनेक कार्य किए जिन्हें भुलाना संभव नहीं है हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए की स्वहित से बड़ा देश हित होता है। डॉ मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की ओर दो निशान दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया। कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरुआत की। डॉक्टर मुखर्जी ने मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया। डॉक्टर मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल, इंद्रजीत भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश आमंत्रित सदस्य संदीप सिंह राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर जैन मामा, पार्षद ललित कसेरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष भेरूलाल दहाना, दिनेश पोरवाल, ललित बंबोरिया, मंडल मंत्री भेरूलाल धनगर, मंडल उपाध्यक्ष राजु जाट, पार्षद संजय धनोतिया, मिडिया प्रभारी महेश मरेठा, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सुनील गर्ग, नरेंद्र कुमार पांडे उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE