BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 5:19 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन 24 को, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे शामिल, पढ़े खबर   

Share On:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों का सम्मेलन शनिवार को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति वाटिका, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सी पी जोशी होंगे। 

शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट,जिला सहसंयोजक रघु शर्मा, कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन की उपस्थिति में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को मिले लाभों की जानकारी दी गई। इनमें किसान सम्मान निधि में लगभग 66 करोड़ रुपए अन्नदाता किसानों के बैंक खाते में सीधे जमा होकर उसका लाभ किसानों को मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 3159 व्यक्तियों को लाभ मिला है। नरेगा योजना में लगभग 28 करोड़ रुपयों का कार्य विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में हुआ है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपयों का  लाभ किसानों को मिला है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत चित्तौड़ विधानसभा के चिकसी, मेड़ी का अमराणा और आंवलाहेड़ा में जीएसएस का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 40,000 घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ है जिससे बड़ी संख्या में परिवार लाभान्वित हुए हैं। इस योजना में  केंद्र सरकार द्वारा 48 करोड़ रूपए की राशि व्यय की गई। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत चित्तौड़ विधानसभा में 70 सार्वजनिक शौचालय बने हैं जिनमें लगभग ढाई करोड़ रुपए व्यय हो चुके हैं । चित्तौड़ विधानसभा क्षेत्र में 46 मॉडल शौचालयों का निर्माण हो चुका है जिन पर 23 लाख रुपए व्यय हुए हैं। 
इस अवसर पर भाजपा जिला आई टी संयोजक राजन माली, बस्सी मंडल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, रमेश सुथार चिकसी, सुनील जागेटिया आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE