BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 12:39 pm
NEWS : डॉ श्यामाप्राद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई, पढ़े खबर 

Share On:-

पिण्डवाडा। आज भाजपा मण्डल पिण्डवाडा के गोगाजी मन्दिर सरोवर तट पर रामदेव गली शक्तिकेंद्र व आमली रोड शक्तिकेंद्र के सयुक्त में व मण्डल अध्यक्ष  महावीर यति शक्ति केंद्र के संयोजक माधुराम प्रजापत व शक्तिसिंह डाबी की अध्यक्षता में भाजपा के डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ट नेताओ ने उनके छायाचित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। साथ ही राष्ट्र व समाज सेवा में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरणा लेते हुए कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए बुथ संख्या 26 व 34, के अध्यक्ष लवजी भाई, बालुभाई रावल को केंद्र कार्यलय से पार्टी प्रचार प्रसार की सामान वितरण किया सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। 

कार्यक्रम को भाजपा नगर अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे। उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। 

इस अवसर पर महामंत्री कमलेश पुरोहित, नगर बुथ संयोजक शंकर हीरागर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सज्जन कुंवर कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, ओबीसी अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, युवा मोर्चा हितेश रावल रमेश सोनी, माला राम, राकेश प्रजापत, अशोक प्रजापत, महिला मोर्चा जमना प्रजापत, गुड्डी देवी, बसन्ती देवी, सुनीता यति कार्यकर्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मिडिया प्रमुख कमलेश गर्ग जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE