BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 3:53 pm
BIG NEWS : बंगला बगीचा समस्या का समाधान भाजपा नेताओं के बस में नहीं- अमित शर्मा, सत्ता परिवर्तन का करना होगा जनता को इंतजार, पूर्व पार्षद ने लगाए आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर की सबसे बड़ी एवं जटिल समस्या बंगला बगीचा समस्या का समाधान करना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बस की बात नहीं दिख रही है। जिस प्रकार से बार-बार भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं नेता बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता से झूठे वादे करते हैं उससे यह स्पष्ट हो चुका है कि अब बंगला बगीचा समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र की जनता को सत्ता परिवर्तन का इंतजार करना पड़ेगा, यह बात पूर्व पार्षद एवं एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। 

शर्मा ने कहा कि बंगला बगीचा समस्या को सुलझाने की जगह भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं द्वारा इस समस्या को और उलझा दिया गया है। जिस प्रकार से बंगला बगीचा वासियों पर सरकार द्वारा काला कानून थोप दिया गया और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि उस कानून को कई खामियां होने के बावजूद सही बताते रहे हैं एवं हर बार चुनाव से पहले कानून में संशोधन करने की झूठे वादे एवं आश्वासन आम जनता को देते रहे हैं परंतु उनके द्वारा धरातल पर इस संबंध में कोई कार्य नहीं किया गया है। जिससे यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं नेता यहां की जनता से झूठे एवं खोखले वादे कर रहे हैं एवं आने वाले समय में भी इस पर किसी प्रकार का कोई अमल नहीं होने वाला है। बंगला बगीचा क्षेत्र की जनता को अब यह बात समझनी चाहिए और आने वाले विधानसभा चुनाव में नीमच शहर से भारतीय जनता पार्टी एवं उसके उम्मीदवारों को सबक सिखाना चाहिए। 

पूर्व पार्षद शर्मा ने आगे कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार भाजपा के नेताओं का और जनप्रतिनिधियों का बंगला बगीचा वासियों के प्रति रहा है उससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश पनप रहा है और अधिकतर लोगों ने जो बंगला बगीचा क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है और जल्द ही आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
साथ ही शर्मा द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से यह बतलाया कि यदि जल्द ही कानून में संशोधन नहीं होता है तो बंगला बगीचा संघर्ष समिति के बैनर तले भाजपा के स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का घेराव और विरोध किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE