BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत व्यय प्रेक्षक व.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधि के अंतर्गत फलियेवार दलों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान कल,.. <<     KHABAR : शहीद भीमानायक शासकीय महाविद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : वर्ष-2024 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का.. <<     KHABAR : मनासा विकासखंड में लोकसभा निर्वाचन के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री बाबूलाल भगवती सोनी ट्रस्ट द्वारा.. <<     VIDEO NEWS: सेठो के सेठ का खुला भण्डार: इस बार टूटे.. <<     KHABAR : खंडवा में पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फोरलेन हाईवे और रात का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मदर्स डे पर इनरव्हील क्लब ने वरिष्ठ.. <<     KHABAR : चौथे चरण के मतदान को लेकर मतदान सामग्री का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव बामनिया में नाईट.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 6:58 pm
KHABAR : इंदौर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, काले झंड़े दिखाने से पहले ही PCC सचिव हिरासत में, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में जनसभा को करेंगी संबोधित, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | चुनावी साल में मध्यप्रदेश में बीजेपी के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर पहुंची। हालांकि ईरानी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे पहुंचने का था, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट लेट होने के चलते वे शाम को पहुंची। इधर, कांग्रेस महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के महंगाई के खिलाफ ईरानी को काले झंड़े दिखाने और चूड़ी भेंट कर विरोध-प्रदर्शन करने के प्रयासों को पुलिस ने विफल कर दिया। बताया जा रहा है कि बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स के बाहर से पुलिस ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव नसरीन अली मीर और अफसाना खान, आरती वर्मा, वैशाली वर्मा सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा सहित कुछ महिलाओं की एबी रोड पर श्रीमाया होटल से पहले घेराबंदी कर दी।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ईरानी भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके बाद एबी रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल जाएंगी। जहां वे बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा कर पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए लोक नीति पर बात करेंगी। इस दौरान ईरानी मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की ब्रांडिंग भी करेंगी। वे शाम 5 बजे बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स में लोकसभा स्तर पर होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगी।

स्मृति ईरानी का उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है। वे यहां भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि आज शहर के प्रमुख चौराहे रीगल चौराहा, रेस कोर्स रोड पर महंगाई डायन द्वारा स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पोस्टर लगाए गए है। आज इंदौर आ रही केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जो कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में गैस की टंकी मूल्य वृद्धि के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करती थी, और उस समय गैस की टंकी मात्र ₹400 हुआ करती थी मर वह भी उनको बहुत महंगी लगती थी आज जब गैस की टंकी 1150 रुपए हैं तब केंद्रीय मंत्री के मुंह से महंगाई म भी नहीं निकल रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने इंदौर आगमन पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का स्वागत के लिए पोस्टर लगवाए पोस्टर पर महंगाई डायन के साथ स्मृति ईरानी है, दूसरी ओर गैस की टंकी है, जिस पर 2014 के भाव और 2023 के भाव लिखे हैं। पोस्टर पर यह भी लिखा है की 2014 से पहले मेरा विरोध करने वाली स्मृति ईरानी देश मै बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE