BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 7:34 pm
BIG NEWS : राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, महाकाल काॅरिडोर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस का धरना आंदोलन सम्पन्न, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर के गांधी चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। 3 घंटे चले इस धरने में कांग्रेस के वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे भारी भ्रष्टाचार जैसे उज्जैन के महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्तियों में भारी भ्रष्टाचार, भोपाल में सतपुड़ा भवन में मंत्रालय की रखी हुई महत्वपूर्ण फाईलों अग्निकांड के हवाले कर भ्रष्टाचार के सबुत मिटाना, प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं मंदसौर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। 

इस अवसर पर धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता भ्रष्टाचार और बेरोजगारी, महंगाई को लेकर त्राहीमाम-त्राहीमाम कर रही हैं। चारों और प्रदेश में भ्रष्टाचार को बोलबाला हो गया हैं। प्रदेश का मुखिया शिवराजसिंह चौहान प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कम करने के बजाय रोजाना नीत नयी घोषणा कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा कि प्रदेश व जिले में हो रहे भ्रष्टाचार शिवना शुद्धिकरण में हो रहे भ्रष्टाचार व महंगाई के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। 

वहीं इस अवसर पर कई वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों ने धरने को सम्बोधित किया जिसमें मंदसौर विधानसभा प्रत्याशी सर्व महेन्द्रसिंह गुर्जर, मल्हारगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया, श्यामलाल जोकचंद, सुवासरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राकेश पाटीदार, गिरिश वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि प्रवीण मांगरिया, मनजितसिंह मनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सर्व गोविंदसिंह पंवार, रामेश्वर जामलिया, कांतिलाल राठौर, शंकरलाल आंजना, ओमसिंह भाटी, ब्रह्मानंद पाटीदार, भोपालसिंह सौलंकी, मोहम्मद हनीफ शेख, अजय लोढ़ा, एन.डी. वैष्णव, किशनसिंह पावटी, अजहर हयात मेव, डाॅ अजीत जैन, शरीफ मुल्तानी, लियाकत मेव, निमिश तिवारी, जगदीश धनगर, सुरेन्द्र कुमावत, शक्तिदान सिंह सिसौदिया, जितेन्द्रसिंह राजाखेड़ी, गुणवंत पाटीदार, इष्टा भाचावत, वहीं मोर्चा संगठनों में सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पटेल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष युनूस मेव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिपक सिंह चौहान, उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निर्विकार रातड़िया, अजा प्रकोष्ठ संदीप सलोद, बाल कांग्रेस अध्यक्ष राज सोनावत, वहीं सभी ब्लाॅक अध्यक्षों की तरफ से मल्हारगढ़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि ने धरने को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय मंत्री सुनिल बसेर ने किया, आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने माना, ज्ञापन का वाचन मंदसौर शहर ब्लाॅक अध्यक्ष राघवेंद्रसिंह तोमर ने किया। साथ ही इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE