BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 7:44 pm
BIG NEWS : गौ माता को गुड़, चारा खिलाकर व पूजा-अर्चना कर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत, कांग्रेस नेता अहीर ने आमजन के बीच पहुंचकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, खोर एवं नयागांव मंडलम/सेक्टर व कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर  

Share On:-

नयागांव । युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी चुनाव में जावद विधानसभा में कांग्रेस की जीत हो इसके लिए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मंडलम/सेक्टर व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 23 जून 2023 शुक्रवार को शाम 5 बजे गोशाला परिसर नयागांव में आयोजित किया। जिसमे हजारों की संख्या में महिला शक्ति, कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वप्रथम जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने गोमाता की पूजा अर्चना की एवम गुड़ व चारा खिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजकुमार अहीर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त अठाना मंडलम अध्यक्ष सुरेश प्रजापत, तारापुर सेक्टर अध्यक्ष मदनलाल टेलर, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सरोदा सेक्टर अध्यक्ष किशनलाल धाकड़, खोर मंडलम अध्यक्ष पारस जैन, खोर सेक्टर सतीश शर्मा, सरवानिया मसानिया दिनेश धाकड़, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, केसरपुरा सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र नागदा एवम अल्प संख्यक विभाग नगर अध्यक्ष अय्यूब खान का फूल माला के साथ स्वागत व सम्मान किया। वही मंच पर उपस्थित कांग्रेस पार्टी की रीड व वरिष्ठ नेताओं का स्वागत भी किया गया। इसके पश्चात अहीर उपस्थित वरिष्ठ (बुजुर्ग) कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान एवम निस्वार्थ कार्य करने वाले एक-एक बुजुर्ग को माला पहना कर अहीर ने स्वागत सम्मान किया। अहीर का यह नया तरीका देख कर उपस्थित लोगो ने उनकी सराहना की। 
अहीर ने भरी सभा में उद्बोधन के दौरान कहा कि पूर्व में मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी तब हमने क्षेत्र में गोशाला खोली, कई किसानों के कर्जे माफ किए, बिजली 100 यूनिट 100 रुपए लिए, विधवा पेंशन योजना के तहत 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए किए, कन्यादान योजना के तहत 26000 रुपए से बढ़ाकर 51000 रुपए किए। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उस समय कई जन हितेषी कार्य किए। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस की सरकार धोखे से गिरा दी और पुनः मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। जब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से ही मध्य प्रदेश का हर नागरिक परेशान है, महंगाई चरम पर है, एक आम परिवार को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं 6 माह पूर्व मध्य प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे। आप सभी को चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देना है, ताकि मध्यप्रदेश में एक मजबूत कांग्रेस की सरकार बन सके।
जावद विधानसभा कार्यक्रम में जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, जनपद सदस्य राजेश शर्मा, सिंगोली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, रतनगढ़ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, जावद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू चारण, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, अठाना मंडलम अध्यक्ष सुरेश प्रजापत, तारापुर सेक्टर अध्यक्ष मदनलाल टेलर, सरोदा मंडलम अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपूत, सरोदा सेक्टर अध्यक्ष किशनलाल धाकड़, खोर मंडलम अध्यक्ष पारस जैन, खोर सेक्टर सतीश शर्मा, सरवानिया मसानिया दिनेश धाकड़, नयागांव मंडलम अध्यक्ष हिमांशु निर्वाण, केसरपुरा सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र नागदा एवम अल्प संख्यक विभाग नगर अध्यक्ष अय्यूब खान, महिला कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष मंगला तोतला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष फजल दुआ, पार्षद अमृत शर्मा, पार्षद पूजा-विजयदास बैरागी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल जैन, चंदा धाकड़, शकीना, रेखा मेनारिया, भगवती, फातिमा बी, प्रेमबाई, रेखा देवी, रानी देवी, मंजू देवी मीना, जगदीश सेन, पार्षद दिनेश धनगर, अभिषेक शुक्ला, ओमप्रकाश गाड़ीलोहार, मुकेश सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे। 
कार्यक्रम का सफल संचालन रतनगढ़ ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू चारण ने किया एवम आभार पार्षद दिनेश धनगर ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE