BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 8:39 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का फोर जीरो चौराहा और भाजपा का भ्रष्टाचार, जब चुनावी साल में कांग्रेसियों ने उठाया ये मुद्दा तो राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेसियों ने आज नीमच के फोर ज़ीरो भारतमाता चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नीमच जिले के कांग्रेस जन इकट्ठा हुए। 
धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में बसे डीएनए को बदलने की कोशिश वर्तमान सरकार कर रही है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए नए संसद भवन का उद्घाटन में राष्ट्रपति द्वारा न कराए जाने, किसान आंदोलन को कुचलने, महिला खिलाड़ियों को धरने से उठवाने और राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि देश भूख सूचकांक, अभिव्यक्ति सूचकांक और गरीबी सूचकांक में काफी पिछड़ गया है। 
जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने कहा कि भाजपा की कथित हिंदूवादी सरकार में महाकाल कोरिडोर मैं करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। बेटियां प्रदेश में असुरक्षित है। गरीब और किसान दुखी है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री नरेंद्र नाहटा पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू नंदकिशोर पटेल और अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा शासन के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। सतपुड़ा भवन में भ्रष्टाचार की फाइलों को जलाने, नगरनिकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार, जाजू सागर बांध की जमीन, सीवरेज लाइन, किसानों के मुद्दे कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष , सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा नीमच के साथ सौतेले व्यवहार का भी वक्ताओं ने उल्लेख किया। पिपलिया टोल प्लाजा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल नागौरी द्वारा महिला कर्मचारी के साथ किए गए व्यवहार को महिलाओं का अपमान बताया। 
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, उमराव सिंह गुर्जर, राजकुमार अहीर, बृजेश मित्तल, ओम शर्मा, योगेश प्रजापति, राकेश अहीर, नाथू सिंह, बृजेश सक्सेना, तरुण बाहेती, मधु बंसल, सत्यनारायण पाटीदार, मुकेश कालरा, हरीश दुआ, स्नेहलता शर्मा, मंगेश संघई, इंदरमल पामेचा और अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। कमल मित्तल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE