BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 10:54 am
KHABAR : भाजपा की प्रेस वार्ता, मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया योजनाओ का किया प्रचार प्रसार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मन्दसौर। भाजपा कार्यालय पर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा प्रेस वार्ता  किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनके कार्यकाल में देश और प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं उसके बारे में जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों दर्शाया। 

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कई नरेंद्र मोदी की नीतियों को पूरा विश्व स्वीकार करता है। ऐसे प्रधानमंत्री के कार्यकाल में तीन तलाक, धारा 370 हटाना, राम मन्दिर का निर्माण, कृषि के क्षैत्र में, सुरक्षा के क्षैत्र में, विदेश नीति, सर्जिकल स्ट्राइक, आतंक वादियों का सफाया, ऐसी अनेक उपलब्धियां हासिल हुई है। 9 वर्षो के इस कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से लेकर 30 जून पूरे माह तक संगठन ने बड़ा काम हाथ में लिया है और इसी को जनता तक पहुंचाएंगे। प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री के 18 वर्ष के कार्यकाल में देश और प्रदेश में अनेकों विकास कार्यों को पूर्ण किया गया है। 

विधायक सिसौदिया ने बताया कि एक सरकार को 5 वर्ष का जनादेश मिलता है लेकिन वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान की सरकार को मात्र डेढ़ वर्ष मिला है क्योंकि 2 वर्ष तो कोरोना काल में निकल गए और डेढ़ वर्ष कमलनाथ की सरकार रही। मात्र डेढ़ वर्ष में शिवराज सरकार ने एमपी को योजनाओं को जमीन पर उतारा और एमपी को शीर्ष तक पहुंचाने का कार्य किया इतनी बड़ी बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जिसमें लाडली बहना योजना सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिसके अंतर्गत 12500000 बहनों के खाते में 1000 रुपए प्रति माह सीधे उनके खाते में 10 तारीख को देना इतिहास के पन्नों पर लिखा गया है। 1 हजार रूपए लाडली बहना योजना, 1 हजार रूपए किसान सम्मान निधि, इतनी बड़ी योजनाओं का सीधा फायदा हमारी सरकार द्वारा संचालित सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत कार्य किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE