BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 11:13 am
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव और जिला प्रभारी नूरी खान, जब टिकट के दावेदार पहुंचे समर्थकों के साथ तो हुई ये चर्चा, जानिए उम्मीदवाओ लेकर क्या कही बड़ी बात, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव के लिए नीमच जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेताओं से जिला प्रभारी नूरी खान ने मुलाकात कर चुनावी रणनीति की तैयार करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भेंट कर चुनाव को लेकर जमीनी हालात समझने की कोशिश की। इसी सिलसिले में टिकट की दावेदारी कर रहे नेता अपने समर्थकों के साथ हवाई पट्टी के सामने स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ नूरी खान ने बैठक कर संगठन की बातों पर चर्चा की। स्थानीय विषयों को भी गौर से सुना। यहां नूरी खान ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की। साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के मन को भी टटोला। उनके साथ पहुंचे समर्थकों की भावनाओं को भी ध्यान से सुना। 

चूंकि विधानसभा चुनाव नजदीक है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार उतारना चाहती है। वह हर कदम फूंक-फूंक के रख रही है। लंबे समय से चला आ रहा सत्ता का सूखापन समाप्त करना चाहती है। जिला प्रभारी नूरी खान को इसी अपेक्षा के साथ जिले की कमान सौंपी गई है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाया जाए। इसी लक्ष्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज मंथन का दौर चला। चर्चा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने और स्थानीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की बात पर जोर देते दिखे। बताया जाता है कि जिला प्रभारी नूरी खान ने दो टूक कहा है कि गुटबाजी समाप्त कर हर हाल में कांग्रेस के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार वही होगा जिसे जनता चाहेगी। 

यहां खासतौर तौर पर उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा इसके लिए कई टीमों के माध्यम से अलग-अलग दृष्टिकोण से सर्वे करवाए जा रहे है। इससे पूर्व आज सुबह कांग्रेस द्वारा भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ फोर जीरो भारत माता चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोला गया। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में जिलेभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां जूटे। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, जिला प्रभारी नूरी खान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, अनिल चौरसिया, राजकुमार अहीर, मधु बंसल, तरुण बाहेती सत्यनारायण पाटीदार, हरीश दुआ, मंगेश संघई, इंदरमल पामेचा और तमाम नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा को घेरा। इससे स्पष्ट होता है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाएगी। सतपुड़ा भवन में आग के बहाने भ्रष्टाचार की फाइल जलाने वाली बात हो या फिर महाकाल कॉरीडोर में मूर्तियां गिरने वाली बात हो, कांग्रेस नेताओं ने कड़े प्रहार किए। स्थानीय निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया। 

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र में लोकतंत्र के डीएनए को बदलने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र को देश से बर्खास्त करने समान है। वही नूरी खान ने कहा कि संसद में चोर को चोर कहने पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई। महाकाल में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। नरेंद्र नाहटा ने कहा कि शिवराज के वर्तमान में दिए जा रहे हैं बयान इस बात की दलील है कि  मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE