BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 11:25 am
NEWS : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत लाभार्थी सम्मेलन आयोजित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी हुए कार्यक्रम में शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति परिसर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से केंद्र में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सरकार बनी बड़े नारे दिए कि गरीबी हटाओ, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसके विपरीत गरीबी तो नहीं हटाई लेकिन गरीबों की जेब पर डाका डाल कर अपने आप को अमीर बनाया। कांग्रेस के नेता ईमानदारी से काम करते तो आज भारत वापस सोने की चिड़िया बन चुका होता। 
उन्होंने कहा कि सन 2014 में देश में नरेंद्र मोदी सरकार बनी तब से लेकर आज तक नरेंद्र मोदी ने निस्वार्थ भाव से गरीब, पीड़ित, शोषित वंचित वर्ग के लिए कार्य किया है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया। सीएम गहलोत पूरी ईमानदारी से आमजन के लिए योजनाओं का संचालन यदि मुख्यमंत्री बनते ही कर लेते तो आज हेलीकॉप्टर लेकर पूरे प्रदेश का दौरा नहीं करना पड़ता। आज स्थिति ये है कि कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं विधायक ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है। प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई तय हो गई है। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन शनिवार को पंचायत समिति वाटिका चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुआ। 
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को माफियाओं को संरक्षण देने वाली, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल रहने वाली और मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करने वाली सरकार बताया। प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। वहीं स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिस तरह से खाली भूखंड और मकानों पर डरा धमकाकर कब्जे करने का खेल यहां पर खेला जा रहा है, जिसको भी आमजन को ध्यान में रखना चाहिए। आने वाले समय में वोट की चोट देकर उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। स्वागत उद्बोधन लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक रणजीत सिंह भाटी ने दिया। 
सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक मिट्ठूलाल जाट, सह संयोजक रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार, संजू लड्ढा ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने एवं आभार पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर ने किया। कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर ने उपस्थित दिव्यांगजनों के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ के माध्यम से मौके पर ही प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के हाथों से दिव्यांग जनों को उपकरण प्रदान करवाए जिनमें श्रवण यंत्र, ट्राईसाईकिल, बैसाखी व्हीलचेयर आदि थे। कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों का हाथोहाथ रजिस्ट्रेशन किया गया जिन्हे एम आर जांच के लिए कोटा ले जाया जाएगा। 
कार्यक्रम में जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, महा संपर्क अभियान विधानसभा प्रभारी सुधीर जैन, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, दिनेश शर्मा, रतनलाल डांगी, पवन आचार्य, रोहिताश्व जाट, भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन अनिल शिशोदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एमडी शेख, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झवर, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, पूर्व चेयरमैन गोविंद काबरा, महा जनसंपर्क अभियान जिला पदाधिकारी संजू लड्ढा, जिला आईटी संयोजक राजन माली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों का हाथोहाथ रजिस्ट्रेशन किया गया जिन्हे एम आर जांच के लिए कोटा ले जाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE