BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 11:48 am
KHABAR : विधान सभा चुनाव की तैयारी,  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शनिवार काे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा, कहा की जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए वे गरीब का दर्द क्या समझेंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | भेड़िये जब शिकार करने निकलते हैं ताे अकेले नहीं, बल्कि झुंड बनाकर निकलते हैं, लेकिन वे नहीं जानते हैं कि शेर का शिकार करना संभव नहीं है। हाल ही में पटना में विपक्षी दलाें की जाे बैठक हुई है, वह कुछ इसी तरह का मसला है। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार काे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में कही। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में गरीबी काे लेकर नारे बहुत दिए।

भाजपा सरकार ने नारे नहीं, समाधान दिए हैं। एक दाैर था जब गरीब मां काे पांच-छह घराें में बर्तन धाेने पड़ते थे, तब बच्चाें काे रात की राेटी नसीब हाेती थी। जाे लाेग साेने का चम्मच लेकर जाे पैदा हुए, एक मां का दर्द वे क्या समझेंगे। यही वजह है कि 80 कराेड़ परिवाराें काे ढाई साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है, क्याेंकि हमारे नेता का नाम है नरेंद्र दामाेदर दास माेदी। यह माेदी ही कर सकते हैं। ईरानी ने कहा कि काेविड की महामारी में एक भी भाजपाई डरकर भागा नहीं, बल्कि डटकर सेवा करता रहा। कांग्रेसी कहीं नजर नहीं आए।

विपक्ष काे घेरा - कहते थे माेदी की वैक्सीन नहीं लगाएंगे, सबसे पहले जाकर लगवाई
उन्हाेंने विपक्ष काे भी घेरा। कहा की विपक्ष के कई नेता कहते थे कि माेदी की वैक्सीन नहीं लगाएंगे। लाेगाें काे भी डराया, लेकिन प्रधान सेवक शेर की तरह अस्पताल गए। सबसे पहले खुद लगवाई और फिर सबकाे प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, रमेश मेंदाेला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रमोद टंडन, नंदू पहाड़िया, गाेविंद मालू, नरेंद्र सलूजा, दीपक जैन टीनू आदि माैजूद थे।

मुख्यमंत्री की तारीफ की
ईरानी ने मुख्यमंत्री शिवराज की भी तारीफ की। उन्हाेंने पहले लाड़ली काे लक्ष्मी बनाया। अब लाड़ली लक्ष्मी की मां और बाकी महिला सदस्याें काे लाड़ली बहना बनाकर उनका मान बढ़ाया है। वे सबके मामा हैं और इसलिए मामा ने बहनाें के खाताें में 1 हजार रुपए पहुंचाए हैं। वे बाेली कि पटना में बड़ा भाईचारा दिखाया जा रहा था। ममता लालू के पैर छू रही थीं। ये वही ममता हैं जिन्हाेंने लालू का चिट्ठा निकालकर उन्हें भ्रष्ट घाेषित करवाया था।

इधर, विरोध जताने पहुंची कांग्रेस नेत्रियों को रोका
मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम के दौरान विरोध जताने जा रही कांग्रेस नेत्रियों को पुलिस ने होटल के बाहर ही रोका और हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान ईरानी का विरोध कर चूड़ियां भी दिखाई। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा और रीता डागरे ने कहा महंगाई डायन से जनता परेशान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE