BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 6:37 pm
NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से चार घायल, पूर्व मंत्री कृपलानी ने चिकित्सालय पहुंच पूछी कुशलक्षेम, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेडा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के बडौली घाटा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रविवार को एक खेत पर कार्य के दौरान पेड़ के नीचे आराम कर रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
पंस पूर्व उपप्रधान अशोक जाट ने बताया कि रविवार को अपने खेत पर काम कर रहे बडौली घाटा निवासी सुरेश, पृथ्वीराज, चतुर्भुज पिता मगनीराम मेघवाल एवं रमेश पिता रमेशचंद्र मेघवाल बारिश आने के कारण एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चारो घायल हो गए। जिन्हें सरपंच प्रतिनिधि सुरेश जाट एवं अनिल सुथार ने निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी जिला चिकित्सालय पहुंचे एवं घायलों से उनकी कुशलता पूछी तथा चिकित्सक से उनको दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ले आवश्यक निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE