BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 6:41 pm
KHABAR : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीसाबंदियों को बड़ा तोहफा, पेंशन राशि बढ़ाई, अब खाते में आएंगे इतने रुपए, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीसाबंदियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने मीसाबंदियों की पेंशन में वृद्धि का ऐलान किया है। सीएम ने मीसा बंदियों की पेंशन 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रु. प्रतिमाह कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे से एक दिन पहले सीएम की इस घोषणा के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

सम्मान निधि में 5000 की वृद्धि
आज राजधानी भोपाल में CM हाउस में सोमवार को लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनको 5 हजार रु. सम्मान निधि मिलती है, उन्हें अब 8 हजार रुपए मिलेंगे। दिवंगत सेनानियों के परिवार को दी जाने वाली निधि 8 हजार से बढ़कर 10 हजार रु. की जाएगी। मीसाबंदी के जो शेष लोग हैं, उन्हें 15 अगस्त को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।आगे सीएम ने कहा कि नई दिल्ली के मप्र भवन में इनके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह रुकने की व्यवस्था होगी। जिलों में विश्राम गृह में 2 दिन तक 50% शुल्क के साथ रुकने की व्यवस्था होगी। कोई बीमारी हुई तो संपूर्ण इलाज मध्यप्रदेश सरकार कराएगी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र एक बार और चर्चा कर फाइनल करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि मैं भी एक स्वतंत्रता सेनानी हूं।जब कोई सत्ता के मद में चूर होता है तो सब भूल जाते है। कांग्रेस पर हमला करते हुए शिवराज ने कहा कि आपातकाल में अपने आप को बनाकर रखने के लिए संविधान का गला घोंट दिया गया। यह सब अंग्रेजों और मुगलों की तरह ही किया गया। एक परिवार को सत्ता में बने रहना था। जब इंदिरा जी को लगा कि फैसला उनके खिलाफ आया है तो उन्होंने लोकतंत्र को कुचल कर रख दिया। मीसाबंदी लगातार हिम्मत जुटाकर लड़ाई में जुटे रहे, उन पर लट्ठ पड़ते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE