BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 7:38 pm
KHABAR : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भोपाल में, सरकार की उपलब्धियों पर लगी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, बोले- पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा को भी नड्‌डा ने संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी यूएस और इजिप्ट की यात्रा करके आए हैं। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से मोदी को सम्मानित किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं, देश के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री संगठन के लिए हमेशा अपना योगदान देते हैं। मंगलवार को भोपाल से वे देश को संदेश देने वाले हैं।

राजाभोज एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने स्वागत किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित मप्र भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद जेपी नड्‌डा होटल जहांनुमा के लिए रवाना हुए।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE