BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 11:19 am
BIG NEWS : जेपी नड्‌डा ने शिवराज, कैलाश व वीडी से लिया फीडबैक, 3000 बूथ विस्तारक जो ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ निकालेंगे अभियान, प्रदेश में चल रही चुनाव तैयारियों के बीच केंद्र की कहां जरूरत, पढे़ खबर   

Share On:-

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने सोमवार को देर रात तक चली बैठक में प्रदेश के बड़े नेताओं से पूछा कि अब तक प्रदेश में चुनावी तैयारी कहां तक पहुंची। इस दौरान नड्‌डा को चुनावी तैयारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फीडबैक दिया। नड्डा ने पूछा कि प्रदेश में चल रही चुनाव तैयारियों के बीच केंद्र की कहां जरूरत है, इसकी जानकारी दें, ताकि जल्द चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। नड्‌डा ने सीएम से दिन भर के घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

इस दौरान यह बात भी आई कि 3000 बूथ विस्तारक जो ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान निकालेंगे उन्हें प्रदेश में कहां-कहां भेजा जा सकता है, इसकी जानकारी दें। मंगलवार को इन विस्तारकों को वहां भेजा जा सके। ये बूथ विस्तारक सात दिन तक चुनावी राज्यों में रहेंगे और वहां कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने की ट्रेनिंग देंगे। इस साल के अंत में जिन चार राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलांगाना में टीआरएस की सरकार है। चारों में से मप्र में ही भाजपा की सरकार है। इसलिए भाजपा बूथ विस्तारकों के माध्यम से इन तीनों राज्य में संगठन की स्थिति को मजबूत करने जा रही है जिससे उससे आगामी विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फायदा मिल सके।

पांच टीमों को प्रदेश में भेजा जाएगा

केंद्र के अप्रूवल के बाद प्रदेश में पांच टीमें गठित की जाएंगी। इन टीमों को प्रदेश में महाकौशल, विंध्य, ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़ में भेजा जाएगा। ये टीमें वहां पहुंचकर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी। खासतौर पर मालवा और निमाड़ में इस दिशा में काम किया किया जाएगा। इस दौरान विपक्षी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE