BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 12:42 pm
KHABAR : एनएसयूआई अध्यक्ष समेत 3 पर मामला दर्ज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया था कोतवाली में धरना, कार्यकर्ता लगा रहे थे सीएम का पोस्टर, पढ़े खबर  

Share On:-

छिंदवाड़ा | पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं जिसको लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। दरअसल भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे। जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, समर्थ मेद और एक अन्य के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम और अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।

वही इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और तत्काल सीएम का विवादित पोस्टर लगाने वाले एनएसयुआई पदाधिकारियों पर एफआईआर की मांग करने लगे। इस दौरान काफी देर तक भाजपा के पदाधिकारी कोतवाली पर धरने पर बैठे रहे बाद में उन्होंने अपना शिकायती ज्ञापन भी दिया।


1 दिन पहले लगाए गए थे पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर

गौरतलब हो कि छिंदवाड़ा में 1 दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे जिसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अज्ञात लोगों की शिकायत एसपी से की थी इस मामले को भी जांच में बताया जा रहा है, वही आज भाजपा ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE