BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 4:36 pm
BIG NEWS : कमलनाथ से हुई इस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार बनते ही होगा ये काम, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकाल की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु एवं प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग रखी। इस पर कमलनाथ ने सहमति जताई और कहा कि उनकी सरकार बनते ही प्रथम नियुक्ति वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होने कहा कि वरिष्ठता को लेकर पूरी फाइल कंप्लीट की हुई रखी है और उसमें सारे विभागीय ऑर्डर संलग्न है। पीसीसी चीफ ने ये भी कहा कि ढाई लाख लोग जो शिक्षक है उनको भी पेंशन से वंचित नहीं रहने देंगे। उन्होने कहा कि मेरी जानकारी में है यह मुझे हर जिले में शिक्षक लोग मिलते हैं और बताते हैं कि वरिष्ठता के कारण कहीं हम पेंशन से वंचित न हो जाएं। कमलनाथ ने वादा किया कि सरकार बनते ही इनको पेंशन दूंगा। उन्होने कहा कि मैं घोषणा करने में यकीन नहीं करता हूं, काम करने में यकीन करता हूं। इस प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE