नीमच। आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर वार्ड क्रमांक 40 में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कलेक्टर के नाम से एक ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार कविता करेल को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन से पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मोहल्ले वासियों ने सांकेतिक रूप से 5 मिनट परिसर में बैठकर धरना देकर जमकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ज्ञापन में बताया गया है कि बघाना के वार्ड नंबर 40 में कई जन समस्या व्याप्त है जिस पर नगर परिषद नीमच के वर्तमान पार्षद को अवगत करवाया तो पार्षद द्वारा कहा जाता है कि आप लोगों ने मुझे वोट थोड़ी ही दिया जो मैं आपके क्षेत्र में काम करवाउ। इसलिए हमारे क्षेत्र में नहीं सड़के सुधारी जा रही हो और नाहीं नालियों की साफ सफाई की जा रही है और वहीं पर आवारा पशुओं को भी नही पकड़ा जा रहा है। पीने का पानी भी 3 दिन में एक बार सप्लाई किया जाता है, जो पर्याप्त नहीं है। इसलिए वार्ड क्रमांक 40 में पेयजल संकट बना हुआ है। इस प्रकार पार्षद के सौतेले रवैया से वार्ड वासी काफी निराश स्थिति में है। जनप्रतिनिधि का इस प्रकार का सोतेला रवैया कहीं ना कहीं जनता के बीच में आक्रोश का कारण बना हुआ है अतः शीघ्र बघाना स्थित वार्ड क्रमांक 40 की जन समस्याओं का निराकरण करवा कर आमजन को राहत प्रदान करें। एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश जारी करने का कष्ट करें। एक सप्ताह उपरांत अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुल्ताना बी, जिला अध्यक्ष अशोक सागर, लोकसभा उपाध्यक्ष बाल चंद वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विनोद कुमार पवार, बघाना सेक्टर प्रभारी सुरेश गुजरिया, युवा वर्ग अध्यक्ष लवीश कुमार और वार्ड क्रमांक 40 के कई साथीगण उपस्थित थे।