नीमच। मप्र आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा (सेवा निवृत्त आईपीएस एवं केबिनेट मंत्री दर्जा) 16 जुलाई 2023 को अपरान्ह तीन बजे नागदा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे नीमच आयेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शर्मा 17 जुलाई को प्रातः 5.30 बजे योग शिविर में भाग लेगें। वे प्रातः 10 बजे योग क्लब प्रभारियों, विकासखण्ड योग प्रभारियों एवं जिला योग प्रभारी के साथ योग संबंधी बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न योग संस्था्ओं के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ योग संबंधी बैठक तथा दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक कलेक्टोरेट कार्यालय नीमच में जिला अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ योग से आरोग्य एवं तनाव प्रबंधन संबंधी बैठक एवं प्रशिक्षण में भाग लेने के बाद अपरान्ह तीन बजे नीमच से मन्दसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।