BREAKING NEWS
कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 12:04 pm
KHABAR : बड़े ग्रामों, कस्बों में बंद, खराब मीटरों की चैकिंग के लिए बिजली कंपनी का अभियान, प्रबंध निदेशक तोमर ने किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बड़े ग्रामों, कस्बों में खराब या बंद मीटरों की चैकिंग का अभियान प्रारंभ किया है। इसके तहत इंदौर, देवास समेत अन्य जिलों में कनेक्शनों की चैकिंग की गई। पंचनामें भी बनाए गए। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर देवास जिले के बरोठा पहुंचे। वहां उन्होंने उपभोक्ताओं के परिसरों का निरीक्षण किया। यहां कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं द्वारा गड़बड़ी करने पर पांच पंचनामें बनाए गए। तीस स्थानों पर मीटर नए लगाने या पुराने बदलने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निदेशक वाणिज्य पुनीत दुबे, देवास के अधीक्षण यंत्री आरसी जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। निदेशक वाणिज्य दुबे ने बताया कि सभी 15 जिलों में बंद खराब मीटरों के भौतिक सत्यापन के लिए अभियान चला गया है। गुरुवार को कंपनी स्तर पर करीब 50 इंजीनियरों ने सत्यापन, निरीक्षण कार्य किया। इस दौरान जहां भी मीटर खराब पाया जाएगा, वहां समय पर मीटर बदलने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जहां भी मीटर को लेकर छेड़छाड़ पाई जाएगी, वहां प्रकरण बनाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE