BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 10:56 am
BIG NEWS : एसीबी अधिकारी और सरपंच-सचिव, जब पंचायत का रिकॉर्ड जब्त करने की धमकी देकर वसूले रूपए तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब की जाँच तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी सहित नम्बर प्लेट लगी बोलेरो भी जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेंगू तहसील के सामरिया ग्राम पंचायत सचिव व जयनगर सरपंच को एसीबी का अधिकारी बता रुपये मांगने वाला आरोपी को बेगूं थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने आप को एसीबी अधिकारी बता बोलेरो गाड़ी पर जाली नम्बर प्लेट व एसीबी का लोगो लगा कर कर रहा था अवैध वसूली। आरोपी से फर्जी दस्तावेज सहित बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। सरपंच व सचिव से लिये 5 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर ग्राम पंचायत सामरिया तहसील बेगू के सचिव मानपुरा थाना माण्डलगढ़ जिला भीलवाड़ा निवासी उदयलाल पुत्र छोटुलाल लौहार व ग्राम पंचायत जयनगर तहसील बेंगू के सरपंच बानोडा थाना पारसोली निवासी भागुता लाल पुत्र बालूलाल गूर्जर को ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड जब्त करने की धमकिया देकर जबरन डरा धमका कर पहले एक बार 10 हजार रूपये एवं पुनः गुरुवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकिया देकर जबरन 5 हजार रूपये लेने के बेगूं थाने पर धमकाने व धोखाधड़ी के दर्ज प्रकरण में जांच बेगूं थाने के एसआई हमेर लाल द्वारा की गई।
मामले में घटना के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफतार करने के निर्देश दिए गए। एएसपी रावतभाटा सुभाषचन्द्र मिश्रा व डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी बेंगू अनुपम मिश्रा आरपीएस (प्रो) द्वारा जांच अधिकारी हमेरलाल मय जाप्ता की पुलिस टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन कर आरोपी गलवा कोशिथल थाना रायपुर जिला भीलवाडा निवासी 53 वर्षीय पारसमल पुत्र नन्दराम जाट को गिरफतार कर आरोपी पारसमल जाट के कब्जे से एक बोलेरो गाडी जिसके आगे नम्बर प्लेट पर एसीबी का बॉर्ड स्टेट सेक्रेटरी राजस्थान का लगा हुआ था को जब्त की गई। आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज जब्त किये जाकर जबरन वसूले गए 5 हजार रूपये बरामद किये गये।
पुलिस के अनुसार आरोपी पारसमल जाट फर्जी एसीबी अधिकारी के दस्तावेज तैयार कर बोलेरो गाड़ी पर एसीबी का लोगो व जाली नम्बर प्लेट लगा कर बेगूं तहसील के जयनगर सरपंच व सामरिया के सचिव को ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड जब्त करने की धमकिया देकर जबरन डरा धमका कर पूर्व में 10 हजार रुपये व पुनः 5 हजार रुपये ले लेने के दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाई में थानाधिकारी बेगूं अनुपम मिश्रा आरपीएस (प्रो), उनि हमेर लाल, एएसआई मामराज, हैड कानि गुलाबचन्द, श्रीभान, मुखराम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE