BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 11:34 am
BIG NEWS : शहर का अमर पैलेस इलाका और प्राइवेट जॉब करने वाली नंदिनी, जब राहुल के साथ पहुंची होटल तो लिया कमरा, फिर हुआ कुछ ऐसा..., खाकी की जांच में सामने आया ये घिनौना सच, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। शहर में भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित प्राइम होटल में 24 जुलाई को आत्महत्या करने वाले दंपती के मामले में पुलिस ने मृत पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले महिला ने फांसी लगाई थी। इसके बाद पति ने उसे फंदे से उतारकर खुद अपनी जान दे दी। लेकिन महिला के परिवार के बयान के बाद और पूर्व में थाने में की गई शिकायतों के आधार पर पति को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में वकील का कहना है कि दंपती की मौत हो चुकी है, इसलिए आखिर में पुलिस को खात्मा ही करना पड़ेगा।

एसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक रिंग रोड स्थित प्राइम होटल में राहुल वर्मा और नंदिनी सोलंकी वर्मा के सुसाइड मामले में पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में नंदिनी के भाई राहुल और माता-पिता के बयान के बाद कार्रवाई की गई है। नंदिनी के पति राहुल की भी मौत हो चुकी है। लेकिन एसीपी अग्रवाल का कहना है कि नंदिनी ने राजेन्द्र नगर थाने में अपने पति राहुल वर्मा के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायतें की थी। इसके बाद वह अपनी मां और भाई के पास रहने चली गई। इस शिकायत को आधार बनाकर मृत पति को आरोपी बनाया गया है।

पहले नंदिनी ने किया सुसाइड-
एसीपी दीपेश अग्रवाल का कहना है कि 24 जुलाई को होटल प्राइम के रूम नंबर 306 में रुके नंदिनी और राहुल में से पहले महिला ने सुसाइड किया। इसके बाद राहुल ने उसे फंदे से उतारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली। प्रांरभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नंदनी के फांसी लगाने के प्रमाण मिले हैं। राहुल द्वारा उसकी हत्या नहीं की गई है।

यह था मामला-
घटना भंवरकुआं इलाके में रिंग रोड स्थित प्राइम होटल की है। यहां राहुल वर्मा और नंदिनी सुसाइड के खुलासे से दो दिन पहले 22 जुलाई को होटल के रूम नंबर 306 में आकर ठहरे थे। 24 जुलाई सोमवार को दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। दोपहर में कमरे से बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने होटल मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोल कर देखा तो दोनों की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

राहुल और नंदनी दोनों अमर पैलेस इलाके के रहने वाले थे। यही रहकर दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया। छह माह बाद पारिवारिक विवाद होने पर दोनों अलग हो गए। नंदनी इसके बाद अपने भाई और मां के साथ जाकर रहने लगी। वह यहां रहते हुए विजय नगर में जॉब करती थी। 22 जुलाई को वह आईटी पार्क तक अपने भाई के साथ आई और यहां से कुछ देर बाद राहुल वर्मा के साथ चली गई। इसके बाद दोनों होटल में पहुंचे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE