BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 2:56 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का नलवा फंटा और मंदसौर पासिंग बाइक, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के दौरान ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े खबर    

Share On:-

कुकडेश्वर। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी मनासा यश्वस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर एवं उनकी टीम उनि विपिन मसीह द्वारा मोटर साईकिल क्र एमपी 14 एनजी 5910 पर प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका को जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अगस्त 2023 को उनि विपीन मसीह पुलिस थाना कुकडेश्वर पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना कुकडेश्वर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए हनुमान मंदिर के सामने, नलवा फंटा ग्राम नलवा के पास पहुंचकर नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान नलवा तरफ से मुखबीर द्वारा बताये हुलिये अनुसार एक टीवीएस मोटर साईकिल क्र एमपी 14 एनजी 5910 की आती दिखाई दी, जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा तथा मोटर साईकिल चालक से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र पिता प्रभुलाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी उमरिया बालोदा व कट्टा लेकर पीछे बैटे व्यक्ति से नाम पुछते उसने अपना नाम पिंटु पिता प्रभुलाल मेघवाल उम्र 27 साल निवासी उमरिया बालोदा पुलिस थाना गरोठ का बताया उक्त मोटर साईकिल पर रखे कट्टे की तलाशी लेते कट्टे में 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना कुकडेश्वर पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपीयो से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में उनि विपिन मसीह, प्रआर मनोज भाटी, प्रआर विरेन्द्रसिह, आर अंकित जोशी, आर दिपक परमार, आर भूरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE