BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 4:06 pm
BIG NEWS : दोपहर का वक्त और 23 साल की काजल, जैसे ही पति निकला काम पर तो बंद कमरे में..., फिर जैसे ही मिली ये सूचना तो मच गई अफरा तफरी, जानिए किस हालत में थी महिला, पढ़े खबर       

Share On:-

इंदौर। शहर में 16 महीने पहले शादी रचाने वाली नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने कमरा सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। सुसाइड नोट सामने नहीं आया है। इधर, महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक अनंतपुरी की रहने वाली 23 साल की काजल जोशी ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके सास-ससुर घर में मौजूद थे। उसकी 7-8 महीने की दुधमुंही बेटी है। पति योगेश घटना के समय काम पर गया था। कोई सुसाइड नोट अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि कमरे की जांच के बाद ही सुसाइड नोट को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिजनों के भी बयान नहीं हुए है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मां दुर्गा पुरोहित का कहना है कि मेरी बेटी की शादी 18 फरवरी 2022 में हुई थी। बेटी के पति भरत जोशी ने कल फोन कर कहा कि मैं उसे मार रहा हूं। तुम लोग पैसे नहीं देते हो इसलिए मैं इसे मार रहा हूं। बेटी की शादी को अभी 16 महीने ही हुए हैं। बेटी को उसकी सास आरती और माैसी सास आए दिन परेशान करती थी। टॉर्चर करती थी। ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन परेशान करते थे। हमने 25 लाख का दहेज दिया था। चार लोगों ने मिलकर उसे मारा है। मेरी बेटी ने एमबीए किया था वह सुसाइड नहीं कर सकती। मेरे जमाई ने चैलेंज किया था कि मैं तेरी बेटी को मार दूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE