जावरा। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने जावरा के अरिहंत कॉलोनी स्थित सुने मकान में 10 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। चोरों से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य चोरियों का भी खुलासा किया। पुलिस अभी इनसे और पूछताछ कर रही हैं। शनिवार को रतलाम में नवागत एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने आरोपियों का खुलासा किया।
थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सादाखेडी से नागदी जाने वाले कच्चे रास्ते पर 8 लेन अंडर ब्रिज के नीचे चार-पांच लोग हथियार से लैस होकर बैठे है। शराब पीते हुए किसी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे।
इस पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। यहां से आरोपी अशोक उर्फ मुकेश गायरी, संतोष तैली, हरलाल गुर्जर, बंटी उर्फ बंटू राठौड, दिलखुश गायरी को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। उनके पास हथियार एक रिवाल्वर, दो जिन्दा कारतूस, एक लोहे का सरिया, दो 10-10 फीट की सफेद रंग की रस्सी, एक पेचकस, एक प्लायर, एक छोटा चाकू और अन्य सामग्री जब्त की। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध 464/03.08.23 धारा 399,402 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। साइबर की टीम ने आरोपियों से तकनीकी आधार पर पूछताछ की, इसमें आरोपियों ने जावरा और आसपास के क्षेत्र में चोरी नकबजनी छोटे-बड़े आपराधिक वारदात करना बताया।
साइबर ने तकनीकी विश्लेषण और थानों की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ करने पर थाना जावरा के अप. क्र 438/23 धारा 457,380 भादवि में 24 जुलाई को अरिहंत कॉलोनी जावरा से रात्रि के समय सुने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी रुपए चुराना और अपराध क्र 399/23 धारा 457,380 भादवि में दिनांक 5 जुलाई को ग्राम रेवास थाना जावरा में रात्रि के समय घर के अंदर घुसकर नगदी रुपए चुराना बताया। आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में पूछने पर उन्होंने मध्यपद्रेश एवं राजस्थान के अनेक स्थानों पर भी चोरी की वारदात करना बताया।
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि दिनेश राठौड़, उनि प्रियंका चौहान, उनि बीएस राठौर, उनि राजेश मालवीय (थाना बडावदा), सउनि प्रदीप तोमर, कार्य प्रआर राजेश पानोला, कार्य प्रआर कृष्णपाल सिंह, प्रआर शैलेष ठकराल, आर रवि, आर ललित जगावत, आर अर्जून चंदेल, आर प्रेमकुमार, आर मनोज डाबी, आर कुलदीप, आर कमलेश दांगी, आर महेंद्र, आर योगेश, सैनिक दिनेश शर्मा, आर राहुल, (थाना बड़ावदा), प्रआर विष्णु चंद्रावत, प्रआर कमल परमार, जावरा शहर आर अभय, आर सोनपाल, आर प्रकाश, आर जीवन, आर मनीष पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।