BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 8:07 pm
BIG NEWS : बाईक सवार से 27 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, मोटरसाइकल पर पंजाब ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान धराया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर परिवहन किया जा रहा 27 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब पासिंग मोटर साईकिल पर अवैध डोडाचूरा ले जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीणा व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पुनि के सुपरविजन में शनिवार को शीतल गुर्जर उनि, हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रतनसिंह, अमीत कुमार, विजय सिंह, हेमन्त कुमार एवं अमरपाल द्वारा जलिया चैक पोस्ट नीमच-निम्बाहेडा हाईवे रोड़ जलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आती हुई पंजाब पासिंग मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना को रुकवा कर तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल के पीछे वाली सीट पर रस्सी से बंधे प्लास्टिक के कट्टे में पीसा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा मिला, जिसका वजन 27 किलो 200 ग्राम हुआ। 
अवैध अफीम डोडाचूरा व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी पंजाब के चंगेरा, पोस्ट खेड़ी गुरणा, थाना बनूड़ जिला पटियाला निवासी 62 वर्षीय अमरिक सिंह पुत्र मुलकराम जाति वाल्मिकी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE