BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : 23 साल की विवाहित महिला और मुंहबोले मामा का बेटा, जब बहाने से रूका रात, फिर जैसे ही अंधेरे में दिया इस काली करतूत को अंजाम तो..., महिला ने खाकी को सुनाई बंद कमरे की वो दास्तां, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक 23 साल की विवाहित महिला के साथ उसके ही मुंहबोले मामा के बेटे ने दुष्कर्म किया है। झूठ बोलकर महिला के घर में आरोपी रुका और रात को उसके मासूम बच्चों की हत्या की धमकी देकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। सुबह 5 बजे मुंहबोला ममेरा भाई भाग गया। घटना 24 जुलाई की रात गदाईपुरा हजीरा की है।

इसके बाद महिला ने जबलपुर में अपने पति को सारी बात बताई। शनिवार को पति वापस लौटा और महिला थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भिंड निवासी 23 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) अपने दो बच्चों के साथ हजीरा के गदाईपुरा में किराए पर रहती है। महिला का पति एक ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर सुपरवाइजर जबलपुर में पदस्थ है। वह शनिवार-रविवार को ग्वालियर आता है। 24 जुलाई 2023 को महिला के मामा के गांव सौरभ लोधी उसके घर आया था। सौरभ को वह जानती है उसके पिता को वह मामा कहती है।

इस तरह से वह उसका मुंहबोला ममेरा भाई हुआ। जब महिला ने सौरभ से पूछा कि वह किसलिए यहां आया है तो उसने बताया कि वह यहां मौसी की लड़की को पेपर दिलवाने आया था। उसने कहा कि वह रात को घर पर ही रुकेगा। इस पर उसने उसे खाना खिलाया। इसके बाद महिला ने रात को उसके सोने का इंतजाम कर दिया।

बच्चों की हत्या की धमकी देकर रातभर किया दुष्कर्म- 
रात में सौरभ उसके साथ गलत हरकत करने लगा जब वह चिल्लाई तो उसने उसे धमकाया और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी सौरभ उसे धमकाते हुए कि उसने उसके फोटो ले लिए हैं अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे छोड़ेगा नहीं और चला गया। सुबह उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी, जिस पर पति 4 अगस्त को घर लौटा और पत्नी को लेकर हजीरा थाना पहुंच। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इनका कहना-
इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी हाथ नहीं आया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE