BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2023, 2:55 pm
BIG NEWS : चित्तौड़-उदयपुर सिक्स लेन और नटराज होटल, पहले नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकवाया फिर जैसे ही ली स्विफ्ट कार की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, मंदसौर जिले के तीन आरोपी चढे खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सीआईडी सीबी के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के निवासी तीन लोगों से नाकाबंदी के दौरान तीन पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस जब्त किये है। कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस को अवैध हथियारों की धरपकड एवं हथियारों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी बडीसादडी डॉ कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र चारण पु नि व थाने के पुलिस जाप्ता कानि थानसिंह, संदीप व करनलसिंह द्वारा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के दौरान चित्तौडगढ़ उदयपुर सिक्स लेन हाईवे रोड पर नटराज होटल के सामने सरहद लोठियाना पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सीआईडी सीबी के एएसआई बनवारी लाल व हैड कानि राकेश कुमार की सूचना पर नाकाबन्दी कर गुजरात पासिंग एक स्विफ्ट कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली गई। 
कार में सवार मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के आरडी थाना नाहरगढ़ निवासी 28 वर्षीय चन्द्रपालसिंह उर्फ बन्टी पुत्र गोपालसिंह सोंधिया राजपूत के कब्जे से एक पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस, दूसरे व्यक्ति मध्यप्रदेश के रायसिंह पीपलिया थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर निवासी 28 वर्षीय धर्मेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत के कब्जे से एक पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस व तीसरे व्यक्ति मध्यप्रदेश के बांसखेडी थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर निवासी 26 वर्षीय श्रीराम पुत्र जगदीश डांगी के कब्जे से एक पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस बरामद कर कुल 03 पिस्टल व 11 जिन्दा कारतूस व उक्त कार को भी जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध पिस्टल व कारतूस की खरीद व ले जाने के बारे में पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाई में थानाधिकारी मंगलवाड़ रविन्द्र चारण पु नि, कानि थानसिंह, संदीप, करनलसिंह, महेन्द्र व जयदीप एवं विशेष भूमिका में सीआईडी सीबी के एएसआई बनवारी लाल व हैड कानि राकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE