BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : 14 क्विंटल से अधिक अवैध चंन्दन की लकडी जब्त, पीकअप और पायलेटिंग करती वेन के साथ तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप गाड़ी से 14 क्विंटल 50 किलो अवैध चंदन की लकड़ी जब्त की है, वहीं पीकअप की एस्कोर्टिंग कर रही मारुति वेन को भी जब्त किया है, मामले में डूंगला निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त चंदन की लकड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह निर्देशन एवं थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ भवानी सिंह राजावत पु.नि. के सुपरविजन में रविवार को एएसआई सुरेन्द्र सिंह मय जाप्ता हैड कानि. जगदीश चन्द्र, कानि. बलवत सिंह, सुरेन्द पाल, हेमव्रत सिंह व भजन लाल द्वारा हाईवे रोड धनेत पुलिया पर नाका बन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक वेन को संदिग्ध होने से रोक कर चैक की जा रही थी। वेन चालक व उसका साथी काफी घबराये हुवे थे जो किसी को फोन करने की कोशीश कर रहे थे। इसी दौराने एक पीकअप जीप आई जिसे भी रोक कर तलाशी ली गई तो उसके अन्दर प्लास्टिक के कट्टों में कुल 14 क्वींटल 50 किलो अवैध चन्दन भरा मिला। 
अवैध चन्दन की लकडी व घटना में प्रयुक्त वाहन पीक अप जीप व ऐसकोर्ट में प्रयुक्त वेन को जब्त कर आरोपियों हुसैन चौक डुंगला निवासी 30 वर्षीय होशियार शाह पुत्र रियाज शाह मेवाती, कादरी चौक डुंगला निवासी 26 वर्षीय शाहरूख खान पुत्र अजीज खाँ मेवाती व हुसैनी चौक डुगंला निवासी 27 वर्षीय शरीफ शाह पुत्र लट्टु शाह को गिरफ्तार किया गया है। जब्त अवैध चंदन की लकड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE