निवाड़ी। जिले में एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के शव मेरे घर में पड़े हैं। मामला जिले के केना गांव में देवरा खेरा रोड इलाके में सोमवार सुबह का है। निवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी विनीत तिवारी, एसपी अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर समेत पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी रामगोपाल कुशवाहा 35 वर्ष ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी अनीता कुशवाहा 32 साल बेवफा थी। मैंने पत्नी और उसके प्रेमी घनश्याम रैकवार 35 साल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। कोतवाली प्रभारी विनीत तिवारी ने कहा कि शव अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है।
रामगोपाल अपने खेत पर ही कच्चा मकान बनाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। दंपती के सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। सोमवार को उसने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।