BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2023, 5:57 pm
BIG NEWS : रामपुरा का बस स्टैंड और अमर गुर्जर बस, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आई खाकी, जब वाहन से उतरे युवक तो घेराबंदी कर ली तलाशी, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर     

Share On:-

रामपुरा। पुलिस मुख्यालय भोपाल से चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा आनन्दसिंह आजाद एवं उनकी टीम द्वारा तीन बैग में भरा अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा का पाउडर कुल 36 किलोग्राम जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 अगस्त 2023 को पुलिस थाना रामपुरा पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा का पाउडर के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना रामपुरा की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बस स्टेण्ड रामपुरा पर घेराबंदी करते अमर गुर्जर बस क्र एमपी 14 आर 0722 जो मनासा से रामपुरा बस स्टेण्ड पर आकर खडी हुई जिसमे से दो तीन सवारी उतरने के पश्चात बस मे से दो व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिये के बेग टांगकर उतरते दिखे जिन्हे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंद कर रोका। नाम पता पूछने पर रवि पिता अर्जुनदास अरोडा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुरेवाला थाना टिबी जिला हनुमानगढ राजस्थान एवं लखबीरसिंह पिता पालनसिंह मान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुरेवाला थाना टिबी जिला हनुमानगढ राजस्थान को होना बताया। 
उक्त दोनो व्यक्तियो के कब्जे वाले कुल 03 बेंग की तलाशी लेते बेग के अन्दर छीपाकर ले जा रहे कुल 36 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा का पाउडर मिला। जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुरा पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा का पाउडर लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद एवं उनकी टीम के उनि ईश्वर जोशी, आर 64 घनश्याम माली, आर 597 विजय बारीवाल, आर 59 दिनेश पंवार, आर 466 अमितसिंह शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE