सिंगोली। कस्बा स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाररत एक आदिवासी महिला की उस समय मौत हो गई, जब दोपहर बेहोशी की हालत में उसे ग्राम जामरनिया से उपचार हेतु यहां लाया गया था। महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।
सोमवार शाम मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामरनिया निवासी महिला, कमला बाई पति भूतिलाल भील उम्र 23 साल सुबह घर से खेत पर गई थी, लेकिन कुछ समय बाद जब पड़ोसी ने देखा तो वह बेहोश होकर जमीन पर पड़ी हुई थी। तुरंत ही परिजनों को सूचना देकर उसे सिंगोली कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक महिला ने कोई जहरीला पदार्थ घटक लिया था। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, तथा मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।