BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 10:54 am
BIG NEWS : शहर की कर्मचारी कॉलोनी और मुमताज, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी मौके पर दबिश तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए ऐसा क्या मिला महिला के पर्स से, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेडा कस्बे में रिहायसी कॉलोनी में स्थित मकान के अन्दर से एक महिला से 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त कर महिला आरोपी मुमताज को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ब्राउन शुगर को बेचने के लिए ग्राहकों के इंतजार करते समय पुलिस के हाथ लगी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के निर्देशन में रविवार को थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पु नि को मुखबीर से सूचना मिली कि कर्मचारी कॉलोनी निम्बाहेड़ा में एक महिला मुमताज बी पत्नी सलीम खां मेव अपने रिहायसी मकान पर अपने पर्स में करीब 10-12 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) छुपाकर बेचने के लिये ग्राहकों का इन्तजार कर रही है।
मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने से थानाधिकारी मय पुलिस टीम मुमताज बी निवासी कर्मचारी कॉलोनी निम्बाहेड़ा के मकान पहुंचे। जहां घर के गेट पर मुमताज बी पत्नी सलीम खां मेव खड़ी मिली जिसकी महिला कानिस्टेबल से तलाशी ली गई तो मुमताज द्वारा पहने हुए सलवार शुट से एक पर्स मिला जिसके अन्दर एक छोटी पॉलिथिन की एक पारदर्शी थैली में 5800 रूपये मिले एवं दूसरी पारदर्शी थैली में भुरे रंग का पाउडर 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर भरा हुआ पाया गया। ब्राउन शुगर (स्मैक) को जब्त कर आरोपी महिला मुमताज को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाने पर प्रकरण पंजिबद्व किया गया। 
मामले में मुमताज बी का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम-
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि., एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. रतन सिंह, अमित, हेमन्त, झाबरमल, महिला कानि. मीना व राजबाला एवं अमरपाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE