BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 4:52 pm
KHABAR : छात्र की नादानी पर मास्टरजी हुए क्रूर, लात-घूसों से पीटा, अपराधी की तरह सभी क्लास में कराई पेशी, पढ़े खबर

Share On:-

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मोटरसाइकिल से हवा निकालने के संदेह में एक शिक्षक ने छात्र को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीट दिया। करीब पांच दिन पहले हुई घटना का वीडियो सामने आया है। हालांकि शिक्षक के इस कारनामे से विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। वीडियो माध्यमिक शाला माधवगढ़ का है। यहां पर पदस्थ एक शिक्षक छात्र को लात-घूसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

बताया जाता है कि पांच दिन पहले छात्र ने किसी शिक्षक के बाइक की हवा निकाल दी थी। इस मामले में राजेश तिरफलहा को शंका हुई और एक छात्र को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने बच्चे को क्लास से बाहर निकाल कर स्कूल प्रांगण में लात-घूसे मारे। इसी दौरान विद्यालय में पदस्थ एक अन्य कर्मचारी ने उनका वीडियो बना लिया।


शिक्षक राजेश तिरफलहा बच्चे से इतना नाराज थे कि उन्हें एक कर्मचारी ने रोकने का प्रयास भी किया तब भी रुके नहीं। इसके बाद उसके बाल पकड़ कर सभी कक्षाओं में घुमाकर शिक्षकों को बताने का प्रयास करते रहे कि यही है जो वाहनों की हवा निकाल देता है।

 

एक छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटा गया और सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी अनभिज्ञ रहे। प्रकरण को लेकर जब जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैने बीआरसी सोहावल से इस बारे में पता करने को कहा था, लेकिन ऐसी घटना को लेकर कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE