BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 2:19 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और राजस्थान पासिंग ट्रेलर, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नयागांव में घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी  तो हुआ ये बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ सहित दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े खबर     

Share On:-

नयागांव। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी रामतिलक मालवीय तथा थाना प्रभारी इन्चार्ज उनि असलम पठान के मार्गदर्शन एवं चौकी नयागांव प्रभारी सउनि रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी नयागांव द्वारा टाटा ट्रेलर में बड़ी मात्रा में परिवहन किया जा रहा 26 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस चौकी नयागांव को दिनांक 15 अगस्त 2023 को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए रेल्वे फाटक हाईवे फोरलेन रोड नयागांव पर घेराबंदी कर टाटा ट्रेलर क्रमांक आरजे 07 जीसी 8620 में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 26 क्विंटल 40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया जाकर 02 आरोपियों मनोज विश्नोई व विकास विश्नोई निवासी गोडु तहसील कोलायत जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियो से डोडाचुरा के स्त्रोतों एवं अन्य आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
 उक्त कार्य में चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपाल सिंह एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE