चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने के लिए जिले में ब्लॉक अध्यक्षगण आवश्यक बैठक 22 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित करेंगे।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया कि इन बैठकों में जिले के विधानसभा प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के सचिव शंकर लाल गाडरी एवं मुस्ताक खाँ समन्वयन के लिए मौजूद रहेंगे। चित्तौड़गढ़ जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकिट के इच्छुक दावेदार अपना आवेदन जमा करवा सकते है। इन बैठकों को लेकर 22 अगस्त को बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के दोनों ब्लॉक, बेंगू विधानसभा के गंगरार-पारसोली ब्लॉक एवं 23 अगस्त को कपासन विधानसभा के दोनों ब्लॉक, निम्बाहेड़ा विधानसभा के निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी ब्लॉक, चित्तौड़गढ़ विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक और 24 अगस्त को बेंगू विधानसभा के बेंगू-रावतभाटा ब्लॉक के कार्यक्रम प्रस्तावित है
इन बैठकों में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आमंत्रित है।