शामगढ़। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले कांग्रेस के कदावर नेता रहे महेश सोनी ने आज पुनः वापसी करते हुवे (कांग्रेस) की सदस्यता ग्रहण की। इसमें एक बात सामने निकल कर आई है कि महेश सोनी द्वारा कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद किसी दल की सदस्यता नहीं ली थी, मगर आज भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रियव्रत सिंह के समक्ष कांग्रेस में वापसी की। उनके कांग्रेस में पुनः आने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है।