BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:39 am
NEWS : लोकतंत्र को जिंदा रखना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी- पर्यवेक्षक दुधात, जगपुरा की बड़ीसादड़ी विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के आवरीमाता में दौरा करने आये पर्यवेक्षक प्रताप भाई दूधात का डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में हज़ारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए जगपुरा की बड़ीसादड़ी विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सोढ़ावास गाँव के 20 रेबारी समाज के लोग एवं निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य छोटू ख़ान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 
पर्यवेक्षक प्रताप भाई दुधात ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती में ही कार्यकर्ता की मजबूती है। इस समय देश में तानाशाहों का राज चल रहा है। लोकतंत्र खतरे में है,  ऐसे समय में इस देश के लोकतंत्र को जिंदा रखना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। दुधात ने कहा कि बड़ीसादड़ी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अबकी बार बड़ीसादड़ी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता है। डेयरी चेयरमैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार विभिन्न पदों पर रहते हुए किसान, मजदूर, गांव, गरीब, पिछड़ा, वंचित के लिए कार्य किया है तथा सदैव उनके हितों के लिए संघर्ष किया है। अपने चेयरमेन के अल्प कार्यकाल में किसानों के लिए विभिन्न जनकल्याण कई योजनाएं बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठने के लिए लगातार प्रयत्नरत है। जगपुरा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी हमारी मां है पार्टी का निर्णय सर्वाेपरि रहेगा। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भेरूलाल जाट, बड़ीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद जाट, श्रीलाल अहीर, बिहारीलाल चौधरी, दिलीप चौधरी, सूरजमल पाटीदार, उत्सव भाणावत, मण्डल अध्यक्ष संग्राम सिंह, रतन जाट, गोवर्धन पाटीदार, लालचंद गुर्जर, जसराज कुमावत, यूकां जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश मेवदा, जिला कांग्रेस महासचिव कालू जाट, यूकां बड़ीसादड़ी विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जणवा, प.स.स.रतन जाट, गणपत पूरी, सरपंच प्रकाश, ऊंकार, पूरण पुष्करणा, जगदीश आंजना, ऊंकार, नारायण जणवा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE