BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2023, 10:35 am
NEWS : क्रीडा भारती ने खेल दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ियों का किया सम्मान, जन्म जयंती पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन (खेल दिवस) पर क्रीडा भारती चित्तौड़गढ़ ने मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित करते हुए दिव्यांग खिलाड़ियों सम्मानित कर उनकी माताओं को जीजाबाई पुरस्कार प्रदान किया गया।
क्रीडा भारती के चित्तौड़गढ़ प्रान्त के अध्यक्ष अनिरूद्धसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी गिरीश शर्मा थे। अध्यक्षता शिवनारायण मानधना ने की। विशिष्ठ अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय नेत्रहीन क्रिकेट खिलाड़ी शांतिलाल बैरवा थे। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक सत्यनारायण द्वारा पाथेय प्रदान किया गया।
भाटी ने बताया कि गिरीश शर्मा बेडमिन्टन के पेरा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे है। एशियन डबल गोल्ड मेडलिस्ट, इजराईल में पेरा बेडमिन्टन में दो रजक व एक कांस्य के साथ ही सात बार पेरा बेडमिन्टन राष्ट्रीय चैम्पियन रहे हैं। इनकी माता सागर देवी है।  
बेगूं के तारापीपली निवासी नेत्रहीन खिलाड़ी शांतिलाल बैरवा ने लूधियाना में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। पंचकुला में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। तैराकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार रजत पदक प्राप्त शांतिलाल बैरवा हिन्दी में स्नातकोत्तर, बीएड व नेट उत्तीर्ण है। वर्तमान में ये जोधपुर में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी माता का नाम मांगी बाई है।
इस अवसर पर सहविभाग कार्यवाह दिनेश भट्ट, राष्ट्रीय पहलवान कैलाश चन्द्र गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तेजपालसिंह शक्तावत, मनोज सोनी, क्रीडा भारती के बसंतीलाल पंचोली, विरेन्द्र सिंह चैहान, चावण्ड सिंह चुण्डावत, रामप्रसाद कनेरा, विद्या निकेतन प्रधानाचार्य जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, नारायणलाल, राजेन्द्र गालव, जयप्रकाश शर्मा, दलपतसिंह चुण्डावत, गजराज सिंह, जोगेन्द्र सिंह, शम्भूसिंह, प्रहलाद शर्मा, उदयसिंह भाटी, गजेन्द्रसिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE