BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 6:29 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़-सुवासरा रोड और हुण्डई कम्पनी की आई 20 कार, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के दौरान की वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी दशरथसिंह, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। शामगढ़ पुलिस ने एक लग्जरी कार से 6 किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की है। जिसकी कीमत 12 लाख से अधिक बताई गई है। मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शामगढ़ थाना प्रभारी राकेश चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार से बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की तस्करी कर किसी को देने जाने वाला है। पुलिस तुरंत नाकाबंदी करे तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शामगढ़-सुवासरा रोड पाइप फैक्ट्री के पास नाकाबंदी करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिए की हुण्डई कम्पनी की आई 20 कार क्रमांक एमपी 14 सीडी 2463 को रोककर तलाशी लेने पर कार में छुपाकर रखी दो थैलियों में 6 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई है। मौके से पुलिस ने कार चालक दशरथ से उर्फ लालसिंह पिता मेहरबान सिंह सोंधिया राजपूत (27) निवासी टोकडा थाना सुवासरा मंदसौर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम की कीमत 12 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के थानों में शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, सहित मारपीट के 6 प्रकरण दर्ज है। आरोपी अवैध अफीम को कहां से लेकर आया और कहां देने जा रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE