BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2023, 6:48 pm
BIG REPORT : तैराकी का जलवा जारी, जीते 11 पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक 5 स्वर्ण सहित कुल 18 मैडल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। 67वीं राज्य स्तरीय शालेय तैराकी चैंपियनशिप ग्वालियर में पहले दिन तक 7 मैडल के बाद आज भी नीमच तैराकों का जलवा रहा। स्विमफ्लाय् के तैराक कुल 5 गोल्ड, 2 सिल्वर एवं 11 ब्रांज सहित कुल 18 मैडल जीत चुके हैं। 
तैराकी मेंटर कोच प्रभु मूलचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका कोच आयुष गौड़, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर और अभिषेक अहीर की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं कि ग्वालियर से खेलते हुए नीमच के स्टार प्लेयर सिद्धांत सिंह जादौन ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक व 200 मीटर आई एम में भी स्वर्ण पदक जिता तो वहीं 400 रिले में ग्वालियर को सिल्वर दिलाया। वनिष्का चतुर्वेदी  द्वारा 200 मीटर फ्लाय में गोल्ड और 400 मीटर रिले मे ब्रांज जीता है। आद्रिका कविश्वर् ने भी 200 मीटर फ्लाय मे गोल्ड पर कब्ज़ा किया हैं। स्तुती अग्रवाल ने अपना फार्म कायम रखा और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गोल्ड एवं 200 फ्री और 400 रिले में ब्रांज पदक अपने नाम किया। सुनिधि वालूजकर के 100 मी बटर फ्लाय में सिल्वर पर जपटा मारा तो 400 मी रिले में ब्रांज मैडल पर जीत पाई। प्रथा हरोड़ को 200 मीटर बैक स्ट्रोक एवं 200 मीटर बटर फ्लाय एवं 400 मीटर रिले मे ब्रांज़ मैडल पर संतोष करना पड़ा।
नाज़िया खान ने 200 मीटर मीटर फ्री स्टायल में किया संतोष जनक प्रदर्शन और जीता ब्रांज मैडल, आरव शर्मा 400 मी रिले, आयुष शर्मा 400 मी रिले, पृथ्वीराज सिंह 400 मी रिले, अंजनी सिंह सेमुअल 400 मी रिले में ब्रांज मैडल जीता हैं। नीमच नगर पालिका, स्विमफ्लाय् स्पोर्ट्स क्लब मोटिवेटर राकेश कोठारी एवं नितेश शर्मा एवं फिजिकल एजुकेशन फाऊंडेशन का इंडिया चैप्टर नीमच से धीरेन्द्र गेहलोत, विशाल शर्मा, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने हर्ष जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों की प्रसंशा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE